Logo

शक्ति धाम

जनसमुदाय के विकास हेतु

शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम

समाज के उत्थान का एक पवित्र संकल्प

शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांग कल्याण, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

अपनी मदद का हाथ बढ़ाएं 🤝

आपका छोटा सा आर्थिक योगदान किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।

सूचना
शक्तिधाम आश्रम में आपका स्वागत है। दैनिक आरती, पूजा और आगामी धार्मिक उत्सवों की अधिक जानकारी के लिए समाचार व गतिविधि खंड देखें। ✦
शक्तिधाम आश्रम में आपका स्वागत है। दैनिक आरती, पूजा और आगामी धार्मिक उत्सवों की अधिक जानकारी के लिए समाचार व गतिविधि खंड देखें। ✦
शक्तिधाम आश्रम में आपका स्वागत है। दैनिक आरती, पूजा और आगामी धार्मिक उत्सवों की अधिक जानकारी के लिए समाचार व गतिविधि खंड देखें। ✦
शक्तिधाम आश्रम में आपका स्वागत है। दैनिक आरती, पूजा और आगामी धार्मिक उत्सवों की अधिक जानकारी के लिए समाचार व गतिविधि खंड देखें। ✦
आत्मानं विद्धि

संस्था का परिचय

शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम एकमात्र संस्था नहीं, एक विचार है, जनसेवा का पर्याय है, जो प्रत्येक व्यक्ति में सेवा का भाव जगाने का प्रयास करती है। विगत 17 वर्षों से दीन-दुखियों की सेवा के साथ ही आर्थिक, सामाजिक व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों का यथासंभव उत्थान का प्रयास करती आ रही है। यहाँ का प्रत्येक सदस्य जनसेवा के लिए कृत संकल्पित है।

शक्तिधाम अपने "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुँचाने व आम जनमानस को जनसेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। इसी विचारधारा के साथ हमने निःशुल्क चिकित्सा शिविर, निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण, दिव्यांग सहायता, और जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है।

पर्यावरण संरक्षण से लेकर नशामुक्ति अभियान तक हमारी संस्था हर उस क्षेत्र में सक्रिय है जहाँ सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है। बच्चों के प्रारम्भिक शिक्षा संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण से लेकर स्वच्छता व राष्ट्र हित के विषयों को गंभीरता से समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने व प्रेरित करने सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। शक्तिधाम प्रत्येक उस विषय व क्षेत्र में कार्य कर रही है जहाँ सामाजिक सुधार एवं वैचारिक परिवर्तन की आवश्यकता है।

नि:स्वार्थ सेवा
सामाजिक एकता
शिक्षा एवं बाल विकास
पर्यावरण संरक्षण
श्री हरि भगवान - 1
श्री हरि भगवान - 2
श्री हरि भगवान - 3

माँ महाकाली

शक्तिधाम आश्रम का मुख्य केंद्र और प्राण माँ महाकाली का पावन मंदिर है। माँ महाकाली आदिशक्ति महादेवी का परम शक्तिशाली और ममतामयी रूप हैं, जो दुष्टों का संहार करने, ब्रह्मांड की रक्षा करने और समस्त नकारात्मक शक्तियों व अंधकार को नष्ट करने वाली हैं। वे अपने भक्तों के लिए स्नेहमयी जननी हैं, जो सदैव उनकी रक्षा करती हैं।

महाकाली का स्वरूप समय (काल) के परम नियंत्रण और संपूर्ण सृष्टि की अनंत ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक है। माँ का पावन आशीर्वाद श्रद्धालुओं को परम भयमुक्ति, आत्मबल, निडरता और अलौकिक शांति प्रदान करता है।

आश्रम के डिजिटल माध्यमों से जुड़ें

परमपूज्य गुरुदेव जी के दिव्य प्रवचन, पवित्र साहित्य, दैनिक साधना और आश्रम के विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी अब एक ही स्थान पर प्राप्त करें। नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर अपने आध्यात्मिक मार्ग को प्रशस्त करें।

शक्तिधाम ऐप को अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करें और हर अपडेट से जुड़े रहें।

यूट्यूब

प्रवचन एवं आश्रम दर्शन

पुस्तकें

शाश्वत ज्ञान की खोज करें

शक्तिधाम ऐप

आश्रम की आधिकारिक ऐप

इंस्टाग्राम

पवित्र ज्ञान, कहानियाँ एवं अपडेट

समाचार एवं गतिविधियां

सभी कार्यक्रम
पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार

पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार

शक्तिधाम में कृषि यंत्रों की पूजा और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं के साथ मनाया गया प्रथम पर्व।

गुरुपूर्णिमा पर भक्ति और सेवा का भव्य संगम

गुरुपूर्णिमा पर भक्ति और सेवा का भव्य संगम

आश्रम में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और बच्चों को लेखन सामग्री वितरण के साथ गुरु पूजन।

61 यूनिट रक्तदान कर दिया जनसेवा का संदेश

61 यूनिट रक्तदान कर दिया जनसेवा का संदेश

शक्तिधाम के 6वें स्थापना दिवस पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और शिविर का लाभ उठाया।

निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

डॉ. प्रज्ञा सक्सेना एवं उनकी टीम द्वारा 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण।

विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

5 जुलाई को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष सेवा कार्यों की घोषणा।

शक्तिधाम में भव्य गुरु पूजन एवं भजन कीर्तन

शक्तिधाम में भव्य गुरु पूजन एवं भजन कीर्तन

दूर-दराज से आए शिष्यों ने गुरुदेव जी का पूजन कर लिया आशीर्वाद।

पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण का संकल्प

आश्रम परिसर में गुरुदेव जी ने वृक्षारोपण कर सभी को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा दी।

मानवता की सेवा ही सच्ची माधव सेवा है

मानवता की सेवा ही सच्ची माधव सेवा है

गुरुदेव जी ने शिष्यों को जनसेवा और सदकर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

संस्था का सेवा दर्शन

शक्तिधाम : जनसेवा, संस्कार और वैचारिक क्रांति

समाज में संस्थाएं तो बहुत बनती हैं, लेकिन कुछ संस्थाएं अपने काम और समर्पण से एक आंदोलन का रूप ले लेती हैं। 'शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम' एक ऐसी ही संस्था का नाम है, जो आज केवल एक संगठन बनकर नहीं, बल्कि जनसेवा के एक जीवंत विचार और पर्याय के रूप में समाज के सामने खड़ी है।

'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के पावन मूलमंत्र को आत्मसात कर यह आश्रम विगत 17 वर्षों से समाज के सबसे कमजोर, उपेक्षित और जरूरतमंद तबके के उत्थान के लिए भगीरथ प्रयास कर रहा है। शक्तिधाम का मूल दर्शन केवल भौतिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक के भीतर 'नर सेवा ही नारायण सेवा' का भाव जगाना है। यहाँ का प्रत्येक सदस्य इसी सेवा भाव के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है।

सेवा के विविध आयाम : ज़मीनी स्तर पर बदलाव का प्रयास

शक्तिधाम आश्रम ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण को आधार बनाया है। संस्था की इसी सोच का नतीजा है कि आज कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बदलाव की एक नई बयार बह रही है:

निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य लाभ

समाज का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अक्सर बेहतर इलाज से वंचित रह जाता है। ऐसे लोगों के लिए आश्रम द्वारा निरंतर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, जहाँ मरीजों की जांच के साथ-साथ दवाइयाँ भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं।

शिक्षा का उजियारा और बाल संस्कार

बच्चों का भविष्य ही राष्ट्र का भविष्य है। शक्तिधाम द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए समय-समय पर निःशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया जाता है।

दिव्यांगजनों को संबल

शारीरिक रूप से अक्षम और दिव्यांग भाई-बहनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आश्रम द्वारा हरसंभव सहायता और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सतत प्रयास एवं सजग प्रहरी

पर्यावरण संरक्षण से लेकर नशामुक्ति तक : एक सजग प्रहरी

एक स्वस्थ समाज के लिए केवल आर्थिक मदद काफी नहीं होती, बल्कि एक स्वच्छ और व्यसनमुक्त वातावरण भी बेहद जरूरी है। शक्तिधाम आश्रम इस बात को बखूबी समझता है। यही कारण है कि संस्था पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है। पेड़ लगाने से लेकर लोगों को नशे की लत से दूर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान इसके गवाह हैं।

इसके अलावा, संस्था समाज में स्वच्छता, प्रारंभिक शिक्षा में नैतिक संस्कार और राष्ट्रहित जैसे विषयों को लेकर बेहद गंभीर है। इन संवेदनशील विषयों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए आश्रम की टीम सदैव तत्परता से कार्य कर रही है।

हमारा मूल संदेश

वैचारिक परिवर्तन ही है वास्तविक सुधार

"शक्तिधाम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह केवल समस्याओं का तात्कालिक समाधान नहीं ढूंढती, बल्कि उस जड़ पर प्रहार करती है जहाँ से सामाजिक विसंगतियां पैदा होती हैं। संस्था का मानना है कि वास्तविक और स्थायी सुधार तभी संभव है, जब समाज में वैचारिक परिवर्तन आए।"

चाहे सामाजिक विसंगतियों को दूर करना हो, किसी असहाय को सहारा देना हो या युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना हो—शक्तिधाम आश्रम हर उस क्षेत्र में सक्रिय है जहाँ सकारात्मक बदलाव की गुंजाइश है। 17 वर्षों का यह सफर इस बात का प्रमाण है कि जब इरादे नेक हों और संकल्प निस्वार्थ, तो एक विचार भी पूरे समाज को बदलने की शक्ति रख सकता है। शक्तिधाम आज इसी वैचारिक क्रांति का दूसरा नाम बन चुका है।

संस्था की झलकियाँ

शक्ति धाम द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों के कुछ विशेष पल।

वृक्षारोपण अभियान

पर्यावरण की रक्षा के लिए शक्ति धाम द्वारा आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम। इसके माध्यम से हम समाज में हरियाली और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।

वृक्षारोपण अभियान
वृक्षारोपण अभियान
वृक्षारोपण अभियान
वृक्षारोपण अभियान

बच्चो को लेखन सामग्री

जरूरतमंद बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा सामग्री और लेखन सामग्री का वितरण। हमारा लक्ष्य हर बच्चे को शिक्षित और सक्षम बनाना है।

बच्चो को लेखन सामग्री
बच्चो को लेखन सामग्री
बच्चो को लेखन सामग्री
बच्चो को लेखन सामग्री

भीषण गर्मी मे शितल पेय जल सेवा

गर्मी के मौसम में राहगीरों और यात्रियों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था। मानवता की सेवा ही हमारा परम धर्म है।

भीषण गर्मी मे शितल पेय जल सेवा
भीषण गर्मी मे शितल पेय जल सेवा
भीषण गर्मी मे शितल पेय जल सेवा
भीषण गर्मी मे शितल पेय जल सेवा

दिव्य यज्ञ एवं सत्संग

आश्रम में विश्व शांति और लोक कल्याण हेतु आयोजित दिव्य यज्ञ एवं आध्यात्मिक सत्संग।

दिव्य यज्ञ एवं सत्संग
दिव्य यज्ञ एवं सत्संग
दिव्य यज्ञ एवं सत्संग

साप्ताहिक स्वछता अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आश्रम और आस-पास के क्षेत्रों में साप्ताहिक सफाई कार्यक्रम।

साप्ताहिक स्वछता अभियान
साप्ताहिक स्वछता अभियान
साप्ताहिक स्वछता अभियान
साप्ताहिक स्वछता अभियान

औषधि वितरण एवं सेवा

जरूरतमंदों के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक और आधुनिक औषधि वितरण कार्यक्रम। स्वास्थ्य सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

औषधि वितरण एवं सेवा
औषधि वितरण एवं सेवा
औषधि वितरण एवं सेवा
औषधि वितरण एवं सेवा

हमारे कार्यक्षेत्र

संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु चलाए जा रहे प्रमुख कार्य एवं अभियान।

स्वास्थ्य

निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों का आयोजन।

शिक्षा

वंचित बच्चों के लिए स्कूल संचालन और आधुनिक शिक्षा सामग्री की व्यवस्था।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास और स्वावलंबन कार्यक्रम।

युवक कल्याण

युवाओं को सही दिशा देने हेतु मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास शिविर।

खेलकूद

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।

स्वच्छता एवं जल

स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और स्वच्छता के प्रति जन-जागरण अभियान।

साक्षरता

समाज के हर वर्ग को बुनियादी शिक्षा और ज्ञान से जोड़ने का निरंतर प्रयास।

पर्यावरण

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के जरिए प्रकृति को हरा-भरा बनाना।

स्वास्थ्य

निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों का आयोजन।

शिक्षा

वंचित बच्चों के लिए स्कूल संचालन और आधुनिक शिक्षा सामग्री की व्यवस्था।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास और स्वावलंबन कार्यक्रम।

युवक कल्याण

युवाओं को सही दिशा देने हेतु मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास शिविर।

खेलकूद

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।

स्वच्छता एवं जल

स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और स्वच्छता के प्रति जन-जागरण अभियान।

साक्षरता

समाज के हर वर्ग को बुनियादी शिक्षा और ज्ञान से जोड़ने का निरंतर प्रयास।

पर्यावरण

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के जरिए प्रकृति को हरा-भरा बनाना।

यूट्यूब चैनल

शक्ति धाम के नवीनतम प्रवचन, भजन और सामाजिक कार्यों की वीडियो झलकियाँ।

सब्सक्राइब करें

शाबर मंत्र क्या है // शक्तिधाम माँ महाकाली मंदिर

Sakti OfficialPlay

जानिए शनि ग्रह का अपने जीवन में महत्त्व

Sakti OfficialPlay

जानिए शुक्र ग्रह का अपने जीवन पर प्रभाव

Sakti OfficialPlay

जानिए बृहस्पति ग्रह का अपने जीवन पर प्रभाव

Sakti OfficialPlay

जानिए बुध ग्रह का अपने जीवन में महत्व

Sakti OfficialPlay

जानिए मंगल ग्रह का जीवन में प्रभाव

Sakti OfficialPlay

जानिए चन्द्र ग्रह का अपने जीवन में प्रभाव

Sakti OfficialPlay

सूर्य ग्रह का जोतिष में महत्व

Sakti OfficialPlay

समाज सेवा के इस महायज्ञ में आप भी सहयोग करें

विकलांग वर्ग, गरीब, मंदबुद्धि, पीड़ित वृद्ध वर्ग एवं बाल विकास के उत्थान हेतु आपकी छोटी सी मदद किसी का जीवन बदल सकती है।

दान करें